फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब खरीदने वाले कारोबारियों की पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। सेब बागवानों से हो रही ठगी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एपीएमसी (कृषि उपज विपणन समिति) शिमला एवं किन्नौर ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है। इस सेब सीजन में बाहरी राज्यों से आने वाले खरीददारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। बिना वेरिफिकेशन के खरीददारों को मंडियों में काम करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
कई सालों से जिला शिमला में सैकड़ों बागवानों के करोड़ों रुपये सेब खरीददार हड़प चुके हैं। सालभर की मेहनत के बाद बागवान अपनी फसल मंडियों में बेचते हैं लेकिन बहानेबाजी कर बागवानों की पेमेंट रोक दी जाती है। बागवानों से ठगी के बढ़ते मामलों के बाद न्यायालय के आदेशों पर पुलिस ने आढ़तियों और खरीददारों पर कार्रवाई शुरू की है। बाहरी राज्यों से आने वाले सेब खरीददारों पर अंकुश लगाने के लिए एपीएमसी ने प्रत्येक खरीददार की अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन का फैसला लिया है। फल मंडियों में काम करने से पहले सभी खरीददारों की पुलिस वेरिफिकेशन होगी।
विज्ञापन


बिना वेरिफिकेशन नहीं मिलेगी काम करने की मंजूरी
एपीएमसी शिमला एवं किन्नौर के चेयरमैन नरेश शर्मा ने बताया कि बागवानों को उनकी फसल का समय पर पूरा पैसा मिल सके इसके लिए बाहरी राज्यों के सेब खरीददारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। निर्णय लिया है कि इस सेब सीजन में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के बाहरी राज्यों के कारोबारियों को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


आधार कार्ड और बैंक खाते की होगी जांच
पुलिस वेरिफिकेशन में बाहरी राज्यों से आने वाले कारोबारियों के आधार कार्ड, बैंक खाते, संपत्ति और आपराधिक पृष्ट भूमि की जांच की जाएगी। संदेहास्पद पाए जाने वालों को मंडियों में काम करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें