फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों की बढ़ी तनख्वाह, पार्किंग प्लान को भी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों की बढ़ी तनख्वाह
विज्ञापन

सुपरवाइजरों को मिलेगा लंबित वेतन
नगर निगम की एफसीपीसी की बैठक में लिए कई अहम फैसले, एंबुलेंस रोड बनाने को दी मंजूरी
खराब पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दो माह बाद हुई नगर निगम की वित्त संविदा एवं योजना समिति की मासिक बैठक में कई राहत भरे फैसले लिए गए। मंगलवार को महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की तनख्वाह बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
निगम में तैनात जिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियाें ने 20 साल नियमित सेवाकाल पूरा कर लिया है, उन्हें प्रदेश सरकार की तर्ज पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि मिलेगी। इसी तरह डाटा एंट्री ऑपरेटरों का दैनिक वेतन 267 से बढ़ाकर 292 रुपये, दैनिक भोगी कर्मचारियों का दैनिक वेतन 225 से बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिदिन किया है। इससे 18 डाटा एंट्री आपरेटरों समेत कुल 24 कर्मचारियों को फायदा होगा। यह वेतन अप्रैल से देय होगा। बैठक में दो सुपरवाइजरों को मार्च से सितंबर 2018 तक लंबित वेतन देने को भी मंजूरी दी गई। कमेटी ने नगर निगम के सदन की प्रक्रिया को पेपरलेस करने के लिए ई-विधान साफ्टवेयर तैयार करने का भी फैसला लिया है। इस पर 14.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एफसीपीसी के फैसलों पर बुधवार को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन


एंबुलेंस रोड बनाने, रास्ते पक्के करने को दी मंजूरी
एफसीपीसी में 19.34 लाख रुपये से कच्चीघाटी के चक्कर कोर्ट रोड से संदल धर के लिए एंबुलेंस रोड बनाने को भी मंजूरी दी है। इसी वार्ड में 20 लाख रुपये से नाले का चैनलाइजेशन किया जाएगा। फागली में आरसीसी नाला बनाने, ढींगूधार 11 लाख रुपये से रास्ते पर रेड स्टोन लगाने, नगर निगम के लिए दो नए हैंड रोलर खरीदने, छोटा शिमला से कसुम्पटी रोड वाया ब्रॉकहास्ट निगम से लोनिवि को सौंपने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। नगर निगम शहर में खराब पड़ी सोलर लाइटों को भी ठीक करेगा। इसके लिए सर्वे किया जाएगा कि कहां-कहां लाइटें खराब हैं। इनकी जगह अब एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। बैठक में पार्षद सत्या कौंडल, आनंद कौशल, तनुजा चौधरी, संजय परमार, निगम आयुक्त पंकज राय भी मौजूद रहे।

शहर के लिए नए पार्किंग
प्लान को भी दी स्वीकृति
कोर्ट के आदेश पर मिलेगी येलो लाइन पार्किंग सुविधा
शिमला। नगर निगम की एफसीपीसी ने शहर के लिए नए पार्किंग प्लान को मंजूरी दे दी है। बुधवार को मासिक बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। कोर्ट के आदेशानुसार नगर निगम ने शहर में येलो लाइन पार्किंग सुविधा देने का प्लान तैयार किया है। इसके लिए नगर निगम, लोनिवि और एचएच की सड़कों पर खाली पड़ी जगहों का सर्वे कर लिया है। करीब साढ़े सात हजार वाहनों को येलो लाइन लगाकर पार्किंग सुविधा दी जा सकती है। येलो लाइन पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर शुल्क लिया जाएगा। इसकी दरें भी जल्द तय होंगी।
विज्ञापन

निगम घंटों के हिसाब से अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने की योजना बना रहा है। यदि बुधवार को सदन से इसे मंजूरी मिलती है तो नगर निगम शहरवासियों से इस पर सुझाव भी लेगा। सुझाव देने के लिए एक माह का वक्त दिया जाएगा। नगर निगम अम्रुत मिशन के तहत करवाए जा रहे कार्यों के लिए पांच लाख बजट अपने फंड से देगा। अभी करीब दो करोड़ के बिल लंबित हैं और मिशन के तहत पैसा नहीं आ रहा। ऐसे में निगम अपने खाते से अभी इनका भुगतान करेगा। बड़े सरकारी संस्थानों से लंबित कूड़ा शुल्क लेने और आकार के अनुसार इनका शुल्क तय करने के लिए एक कमेटी भी बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें