शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में पेड़ों के गिरने का सिलसिला जारी है। नाभा के पास सड़क के बीचोेंबीच एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से सड़क पर आवाजाही कर रहे लोगों को चोटेें नहीं आईं। हालांकि, इस दौरान पेड़ गिरने से टेलीफोन की तारों को नुकसान पहुंचा।
सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे 103 टनल से नाभा मार्ग पर एक पेड़ केेबल की तारों पर गिर गया। इसके कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा एक खंभे सहित केबल की तारों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पार्षद सिमी नंदा ने पेड़ गिरनी की सूचना फौरन शहरी वन विभाग को दी।
हालांकि, वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और पेड़ को सड़क से हटाने में जुट गए। पार्षद सिमी नंदा ने बताया कि क्षेत्र में तीन और खतरनाक बन चुके सूखे पडे़ गिरने की कगार पर हैं। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि इन पेड़ों को जल्द हटा दिया जाए। इधर, शहरी वन विभाग के डीएफओ इंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है।