प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार से मंगलवार तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 16 और 17 को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 18 से 20 मार्च तक फिर मौसम खराब रहेगा।
क्षेत्र बर्फबारी (सेमी में)
रोहतांग 60
छितकुल 30
सोलंगनाला 20
कुफरी 20
डलहौजी 20
शिमला 06
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री से. में)
केलांग - 5.2
कल्पा - 3.9
कुफरी - 1.6
डलहौजी - 0.1
मनाली 0.6
शिमला 0.4