फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रात के अंधेरे में ट्रकों में ठूंस-ठूंस कर सुंदरनगर भेज दिए 150 प्रवासी परिवार

Wed, 05 Apr 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के कुल्लू जिले के भुंतर नगर परिषद क्षेत्र की सूरत बदलने के मास्टर प्लान की पोल मंगलवार देर रात को सुंदरनगर में खुल गई। 
विज्ञापन
ठूंस-ठूंस कर सुंदरनगर भेज दिए 150 प्रवासी परिवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के कुल्लू जिले के भुंतर नगर परिषद क्षेत्र की सूरत बदलने के मास्टर प्लान की पोल मंगलवार देर रात को सुंदरनगर में खुल गई। भुंतर से देर रात दो ट्रकों में लगभग 150 प्रवासियों को परिवार सहित बिना किसी प्रशासनिक आदेश के छोड़ने की कोशिश की गई। इन ट्रकों में प्रवासी महिलाएं और बच्चे ठूंस-ठूंस कर भरे थे। वे ट्रक में हिलडुल भी नहीं कर पा रहे थे। सांस लेना भी मुश्किल था। इस अमानवीय घटना को लेकर हिमाचल ह्यूमन राइट्स केयर ने प्रशासन की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन


हैरानी की बात है कि रात के अंधेरे में गुपचुप तरीके से प्रवासियों को भुंतर प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों ने कुल्लू जिले से खदेड़ कर अन्य जिलों में भेज दिया। ट्रक सुंदरनगर शहर के रोपा में प्रवासियों को उतारने के लिए रुके तो स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रवासियों को उन्हीं के ट्रक में बैठाकर मंडी जिले की सीमा से बाहर भेज दिया। जब बिलासपुर पुलिस को जानकारी मिली तो उन्होंने नाका लगाकर दोनों ट्रकों को जिले की सीमा से बाहर पंजाब रवाना कर दिया।

मामले ने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, जिला कुल्लू प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की भुंतर शहर के सौंदर्यीकरण और झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाने के मास्टर प्लान की असलियत को जगजाहिर कर दिया है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, यश कुमार, दिलीप ठाकुर और ज्ञान चंद इत्यादि ने जिला मंडी प्रशासन से इस प्रकार के कृत्यों पर अंकुश लगाने की मांग की। इधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि कुल्लू जिला प्रशासन ने प्रवासियों को ट्रकों में उनके गंतव्य के लिए रवाना किया था। उन्होंने सुंदरनगर के रोपा में अवैध रूप से झोपड़ी लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें उनके वाहन में गंतव्य की ओर रवाना कर दिया है।
विज्ञापन


हिमाचल ह्यूमन राइट्स केयर ने जांच की मांग उठाई
वन, पर्यटन, ऊर्जा और परिवहन विभाग के मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने गत माह भुंतर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर बैठक की थी। भुंतर नगर पंचायत, व्यापार मंडल, ट्रक, टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक में चर्चा की थी। इसमें भुंतर को स्लम मुक्त बनाने और स्लम क्षेत्रों को खाली करवाकर पार्क-पार्किंग तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके लिए प्रवासी महिलाओं और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार कर उन्हें भेड़-बकरियों की तरह सामान सहित ट्रक में ठूंस कर सुंदरनगर भेजा गया। ट्रक चालकों के अनुसार भुंतर प्रशासन ने उन्हें प्रवासियों को सुंदरनगर छोड़ने के लिए कहा था। इधर, हिमाचल ह्यूमन राइट्स केयर ने इस घटना को अमानवीय करार दिया है। संस्था के सचिव ज्योति ने सरकार से इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें