फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: एक किलो खीरा चोरी हुआ तो शिकायत लेकर थाने पहुंचा किसान, सीसीटीवी फुटेज भी दी

Wed, 05 Apr 2023 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)

सार

पवन कुमार ने बताया कि वह सब्जियां उगाने का काम करता है। घर के आंगन में करीब एक किलो देसी खीरा रखा था। सोमवार रात करीब नौ बजे उसके घर के आंगन से युवक एक किलो खीरा चुरा ले गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने, चांदी, नकदी और अन्य महंगी चीजों के चोरी होने के बारे में तो आए दिन पुलिस के पास शिकायतें पहुंचती हैं, लेकिन उपमंडल घुमारवीं के भराड़ी थाना क्षेत्र के एक किसान ने एक किलो खीरा चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी है। किसान ने खीरा चोरी करने की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवाई है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक युवक आंगन से खीरा उठाते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता गांव सुमाड़ी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह सब्जियां उगाने का काम करते हैं। उन्होंने अपने पॉलीहाउस में खीरे की फसल उगा रखी है। सोमवार को पॉलीहाउस से खीरा तोड़कर घर लाए थे। कुछ खीरे बेच दिए थे, जबकि घर के आंगन में करीब एक किलो देसी खीरे रखे थे। सोमवार रात करीब 9 बजे उनके घर के आंगन से युवक एक किलो खीरा चुरा ले गया।



चोरी हुई खीरे की कीमत करीब 30 रुपये है। खीरा चोरी करने की शिकायत के बाद पुलिसकर्मी मौके पर गए थे। वहां से सीसीटीवी फुटेज जांची गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक खीरा चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में ये युवक ऐसी किसी चोरी की घटना को अंजाम न दे सके। भराड़ी थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि खीरा चोरी होने की शिकायत आई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें