फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: पांवटा में नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने उतरा था नदी में

Wed, 22 May 2024 10:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की भाटांवाली ग्राम पंचायत का एक 15 साल का किशोर नदी में डूब गया। किशोर की मौत हो गई। किशोर नदी में दोस्त के साथ नहाने उतरा था।
 
विज्ञापन
नहर में डूबने से दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की भाटांवाली ग्राम पंचायत निवासी 15 वर्षीय किशोर की बाता नदी में डूबने से मौत हो गई। वह नदी में नहाने के लिए उतरा था, लेकिन डूब गया। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया। हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बुधवार को बाता नदी में शमशान घाट के समीप भाटावाली निवासी सौरभ कुमार (15) पुत्र राकेश कुमार अपने दोस्तों के साथ नहाने उतरा। सौरभ को डूबते देख दोस्तों ने सहायता के लिए लोगों को पुकारा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में डूबे किशोर को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर नदी में डूबे किशोर के पिता राकेश कुमार, आकाश व पंचायत प्रधान राकेश चौधरी समेत ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। अस्पताल में डा. शादिल ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सौरभ अपने घर से अपने दोस्तों के साथ भंडारे में शामिल होने गया था। इस बीच ये दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे से भाटांवाली ग्राम पंचायत में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भाटांवाला निवासी मृतक सौरभ कुमार(15) पुत्र राकेश कुमार का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें