फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिया व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के पोर्टमोर स्कूल में निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा सर्व शिक्षा अभियान, यूएस एंबेसी और निजी संस्था लर्निंग लिंक के सहयोग से शहर के तीन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को इंग्लिश स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पांच दिनों तक चली इस कार्यशाला में छात्रों को इंग्लिश भाषा कौशल को बढ़ाने और छात्रों को अपने कॅरिअर विकास और व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए टिप्स दिए और उन्हें प्रशिक्षित किया गया। सरकारी स्कूलों के चलाए जा रहे इस एक्सेस कार्यक्रम में पांच दिनों तक कार्यशाला हुई। इसमें पोर्टमोर फागली और पोर्टमोर स्कूल के 125 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन स्टेट पेडागोजी इंचार्ज मंजुला शर्मा, राज्य सतत मूल्यांकन कोऑर्डिनेटर अनुराधा और सहायक निदेशक डी. प्रभा बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कॉलेज शिक्षिका ऊषा बांद, एचपीयू के विजुअल आर्ट विभाग के चेयरमैन और चित्रकार प्रो. हिम चटर्जी, और सेवानिवृत्त आईएफएस जैसे अधिकारी शामिल रहे। कार्यशाला के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने छात्रों के अनुभवों को जाना और उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी सराहा। छात्रों से इस तरह के कार्यक्रमों से लाभ उठाने को प्रोत्साहित किया। सत्र के अंतिम दिन पोर्टमोर स्कूल की प्रधानाचार्य निशा भलूनी, छोटा शिमला स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. रतन सिंह वर्मा मौजूज रहे।
विज्ञापन

क्या है एक्सेस कार्यक्रम
अमेरिका स्टेट डिपार्टमेंट और लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन की ओर से संचालित किए जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक्ससे कार्यक्रम एक वैश्विक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के 13 से 20 साल के प्रतिभाशाली बच्चों को अंग्रेजी भाषा कौशल बढ़ाना है। इसे प्रदेश शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान लर्निंग लिंक्स संस्था के साथ मिलकर संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें