फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: लाहौल के कुकुमसेरी में दौड़े 140 धावक, अर्पित और समृति ने जीती मिनी मैराथन

Fri, 13 Oct 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

 लोगों को आपदा के प्रति जागरूक करने के लिए कुकुमसेरी व बीआरओ कॉलोनी उदयपुर के बीच मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम उदयपुर केशव राम ने शिरकत की।
विज्ञापन
कुकुमसेरी में मिनी मैराथन का आयोजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल-स्पीति की ओर से अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को आपदा के प्रति जागरूक करने के लिए कुकुमसेरी व बीआरओ कॉलोनी उदयपुर के बीच मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन



इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम उदयपुर केशव राम ने शिरकत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन के प्रतिभागियों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर 1  से 15 अक्तूबर तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

मिनी मैराथन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुकुमसेरी के करीब 140 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र वर्ग की मैराथन में अर्पित ने पहला स्थान हासिल किया। अदित्या दूसरे और टशी गटुक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में समृति ने पहला, आकांशा ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें