फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दिल्ली के लिए दौड़ेंगी 14 अतिरिक्त एचआरटीसी बसें

Wed, 11 Nov 2020 10:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली के चलते हिमाचल सरकार ने बाहरी राज्यों के लिए हिमाचल से एचआरटीसी की अतिरिक्त 14 बसें चलाने का फैसला लिया है। ये बसें 11 से 13 नवंबर तक चलेंगी। प्रदेश सरकार ने बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी  शिमला, धर्मशाला समेत अन्य मुख्य डिपुओं से दिल्ली के लिए बसें भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं। दिल्ली आने-जाने वाली ये बसें पंजाब, चंडीगढ़ होते हुए कई स्टेशनों से होकर जाएंगी। 

विज्ञापन


सरकार का स्पेशल बसें चलाने का मकसद यह है कि लोग अपने घर आकर परिवार के साथ दिवाली मना सकें। कोरोना के चलते निर्धारित सभी नियमों का पालन करते हुए इन बसों में सवारियां बैठाएंगे। परिवहन निगम का कहना है कि त्योहार के चलते जहां 40 व इससे अधिक सवारियां होंगी, वहां निगम स्पेशल बसें भेजेगा। सवारियां फोन पर भी अतिरिक्त बसों के लिए आवेदन कर सकेंगी। दिवाली वाले दिन निगम साधारण बसें चलाएगा। ये दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, बैजनाथ और बद्दी से अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। परिवहन निगम के एमडी संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें