फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPS Officers Transfer: हिमाचल में 13 एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले

Fri, 07 Oct 2022 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
(एचपीपीएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीपीएस) 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सात एएसपी और छह डीएसपी शामिल हैं। बदले गए एएसपी अधिकारियों में कुलभूषण वर्मा को छठी आईआरबी से एएनटीएफ कांगड़ा, राजेश कुमार को फर्स्ट आईआरबी बनगढ़ से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी, सोमदत्त को सिरमौर से एएसपी लीव रिजर्व सिरमौर, हितेश लखनपाल को एएनटीएफ कांगड़ा से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कांगड़ा, नवदीप सिंह को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कांगड़ा से पांचवीं आईआरबी बस्सी, मुनीष डढवाल को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी से प्रथम आईआरबी बनगढ़ और वीर बहादुर को एएनटीएफ कु्ल्लू से छठी आईआरबी के लिए तबादला किया है। 

विज्ञापन


इसी तरह डीएसपी अधिकारियों में मोहन जोशी को बनगढ़ से परियोजना सुरक्षा अधिकारी बीबीएमबी तलवाड़ा, विजय कुमार को पांचवीं आईआरबी से एएनटीएफ कुल्लू, संजीव को छठी आईआरबी से हेडक्वार्टर केलांग, अनिल ठाकुर को तीसरी से पांचवीं आईआरबी बस्सी और सुनील दत्त को परियोजना सुरक्षा अधिकारी बीबीएमबी तलवाड़ा से लीव रिजर्व हमीरपुर और अमित अंगीरस को हेडक्वार्टर केलांग (लौहाल-स्पीति) से बदलकर डीएसपी प्रथम आईआरबी बनगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा एएसपी बबीता राणा के तबादला आदेश को रद्द किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें