फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुन्गा बाजार में मंदिरों के बीच खोल दिया शराब का ठेका, ग्रामीण भड़के

Sat, 27 Apr 2019 12:00 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जुन्गा में रिहायशी इलाके और मंदिरों के बीच शराब का ठेका खोलने से लोग भड़क गए हैं। लोगों ने धमकी दी है कि अगर ठेका यहां से शिफ्ट नहीं किया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। लोगों ने शुक्रवार को इस बाबत शिमला आकर संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को मांगपत्र भी सौंपा। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी का रवैया गंभीरतापूर्ण नजर नहीं आया है। लिहाजा मंगलवार तक अगर ठेके को हटाने के लिए पुख्ता कदम नहीं उठाए तो वह सड़कों पर उतर जाएंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन


जुन्गा के लोगों, व्यापार मंडल, महिला मंडल और एनजीओ के सदस्य दो दिन से ठेके का विरोध जता रहे हैं। शुक्रवार को लोगों ने उपायुक्त शिमला, एसपी और आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। लोगों ने हस्ताक्षर युक्त मांगपत्र अधिकारियों को सौंपा है। लोगों ने कहा कि जहां शराब का ठेका खोला है वहां सामने दुर्गा माता और देवता कदेशवर का मंदिर है। साथ ही लोगों के घर भी हैं। लोगों ने मंगलवार तक ठेके को यहां से शिफ्ट करने का अल्टीमेटम दिया है।

उपायुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से मिले प्रतिनिधिमंडल में महिला मंडल की प्रधान आशा कौैंडल, शीला नेगी, व्यापार मंडल के प्रधान राजेश कौशल, उद्गम सेवा समिति हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष आशा राठौड़ सहित अन्य लोग शामिल रहे। लोेगों का कहना है कि पंद्रह दिन पहले भी एक निजी भवन में बाजार में शराब ठेका खोला था।
विज्ञापन


विरोध होने पर इसे बंद कर दिया गया लेकिन अब स्थानीय देवता और दुर्गा माता मंदिर के पास ठेका खोल दिया है। इसकी शिकायत स्थानीय नायब तहसीलदार और पुलिस चौकी में भी दी थी लेकिन ठेका बंद नहीं किया जा रहा है। यहां ठेका खुलने से जहां लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, वहीं सुबह शाम घूमने आने वाली महिलाओं तथा बच्चों पर भी उल्टा असर पड़ रहा है। लोगों ने जुन्गा बाजार में ठेके को बंद कर कहीं और शिफ्ट करने की मांग की है।

आबकारी एवं कराधान विभाग गंभीर नहीं
आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजपाल, राजेश कौशल और आशा राठौड़ ने कहा कि अधिकारियों को मांगपत्र सौंप दिया है। कहा कि विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। लोगों ने चेताया कि जुन्गा बाजार में शराब का ठेका किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है। इसका लगातार विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसको लेकर लोग सड़कों पर भी उतरने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें