फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भाजपा को समर्थन दो, हम परिवर्तन देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्तीवाला (सिरमौर)। परिवर्तन रथ यात्रा के समापन पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने वहां की योजनाओं का बखान कर सिरमौर की जनता को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उच्च शिक्षा संस्थानों में मुफ्त एडमिशन, बेटियों की पढ़ाई से लेकर विवाह तक का खर्चा और लगभग सवा लाख की नकद राशि, भूमिहीनों को भूमि देने और किसानों को बिना ब्याज के ऋण... जैसी योजनाओं के बारे में बताया। मध्य प्रदेश की सत्तारुढ़ भाजपा सरकार की इन योजनाओं को भाजपा ने चुनावी हथियार बनाने का प्रयास किया। लगभग पौने घंटे के भाषण में शिवराज ने वाकपटुता का परिचय देते हुए हिमाचल सरकार पर तो हमला बोला ही, साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सबसे शक्तिशाली नेता करार दिया।
विज्ञापन

परिवर्तन रथयात्रा में पत्नी सहित पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने हिमाचल के जमीनी स्तर के मुद्दों को छूने के साथ भ्रष्टाचार का मुद्दा भुनाया। जनसभा में सत्ता परिवर्तन के लिए अपील करने से भी वह पीछे नहीं हटे। कहा, ऐसी सरकार बनाओ जो केंद्र के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। हिमाचल को देश में एक नंबर पर लाना है तो भाजपा को सत्ता में लाना होगा। आप हमें समर्थन दो, हम परिवर्तन देंगे। यह भाजपा की सरकार ही दे सकती है।
मोदी को बताया सर्वशक्तिमान
शिवराज चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वशक्तिमान बताया। उन्होंने कहा कि आज विदेशों में भारत का डंगा बजा है। ऐसा कोई देश नहीं जो भारत की शक्ति को नकारे। बाहरी देशों में जब पीएम मोदी जाते हैं तो वहां का पूरा मंत्रीमंडल स्वागत के लिए पहुंचता है।
विज्ञापन

शांता सड़क, तो धूमल पानी वाले सीएम
शिवराज चौहान ने कहा कि शांता कुमार को हिमाचल में सड़कों वाले सीएम के नाम से जाना जाता है। जबकि प्रेम कुमार धूमल को पानी वाला सीएम। कांग्रेस के सीएम बेल वाले सीएम के नाम से जाना जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें