शोघी के पास देर रात को पुलिस ने दो युवकों को 13 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी दीपक चौहान (20) सिरमौर जबकि दूसरा आरोपी रोनु कुमार (25) मंडी जिले का रहने वाला है। वीरवार को इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब सवा दस बजे पुलिस शोघी के पास गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी आई और उसमें दो लोग सवार थे। पुलिस की पूछताछ में यह दोनों युवक घबरा गए। इसके बाद पुलिस ने इनकी गाड़ी की तलाशी ली, इसमें 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
इसके बाद पुलिस ने नशे की सामग्री को कब्जे में लेकर इन दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोेद शुक्ला ने पुष्टि करते हुए कहा कि दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा गया है। इन दोनों से पूछताछ जारी है कि यह नशे की सामग्री कहा से लाए थे।