समूर खुर्द में महिला ने लगाया फंदा
पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा शव
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के समूर खुर्द गांव में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान रीतू निवासी समूर खुर्द के ष्प में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार समूर खुर्द निवासी रीतू बुधवार शाम कमरे में मौजूद थी। देर शाम पति घर आया तो बाहर खाना खाने की बात कहकर चला गया। वापस आने पर जब पति ने देखा तो पत्नी फंदे से लटकी थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने आत्महत्या क्यों की कारणों का पता लगाया जा रहा है।