फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से डॉक्टर गायब, ओक ओवर पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। डीडीयू अस्पताल में रविवार को ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के गायब रहने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल पहुंचे मरीजों की पर्चियां तो काटी र्गइं, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। बाद में मामला ओक ओवर तक पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार सीएम की पत्नी को भी शिकायत की गई। यहां से सख्त आदेश जारी हुए तो अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। तुरंत एक अन्य डाक्टर को मौके पर भेजा गया। जानकारी के अनुसार रविवार को महिला डाक्टर की अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह से ही इमरजेंसी में कई मरीज पहुंच गए। यहां मौजूद फार्मासिस्ट ने सबकी पर्चियां भी बना दी। लेकिन जब डॉक्टर नहीं मिला तो मरीजों ने फार्मासिस्ट से इसका कारण पूछा। कर्मचारी ने बताया कि थोड़ी देर में डॉक्टर आ जाएंगी। इस तरह काफी घंटे बीत गए। उपचार न मिलने पर मरीज भड़क गए। उधर, मौजूद स्टाफ ने गेट बंद कर दिया ताकि उनसे झगड़ा न हो।

नहीं आई डॉक्टर तो ओक ओवर की शिकायत
दोपहर के समय मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में काम करने वाली एक महिला कर्मी अस्पताल पहुंची। इन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। महिला कर्मचारी की पर्ची बनाने के बाद जब डॉक्टर नहीं मिली तो उसने फार्मासिस्ट से डॉक्टर के बारे में पूछा। इस पर बाकी मरीजों ने बताया कि सुबह से डॉक्टर तो आई ही नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार महिला कर्मचारी ने सीधे सीएम की पत्नी और ओक ओवर के उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद ओक ओवर से अस्पताल प्रबंधन को तलब किया गया। आनन फानन में एक अन्य डॉक्टर को अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे सर्जरी के डॉक्टर ने इमरजेंसी में आए सभी मरीजों का स्वास्थ्य जांचा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों गायब थी डॉक्टर, मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
डीडीयू अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रंजना राव का कहना है कि उन्हेें डॉक्टर के ड्यूटी पर न होने की शिकायत मिली है। इसके बाद दूसरे डॉक्टर को ड्यूटी पर भेजा गया। ड्यूटी पर न होने के लिए संबंधित डॉक्टर से सोमवार को स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें