फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन भाजपा विधायकों ने छोड़ी गैस सब्सिडी

Sat, 11 Jul 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का प्रदेश में असर दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित 11 विधायकों ने रसोई गैस सब्सिडी नहीं लेने का ऐलान किया। शुक्रवार को विधानसभा परिसर में इंडियन ऑयल कारपोरेशन की ओर से लगाए गए विशेष शिविर में विधायकों ने सब्सिडी नहीं लेने का फार्म भरा।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष और ऊना से विधायक सतपाल सत्ती, नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री, सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, शिलाई से विधायक बलदेव तोमर, भटियात से विधायक विक्रम जरयाल, झंडूता से विधायक रिखीराम कौंडल, इंदौरा से विधायक मनोहर धीमान, अर्की से विधायक गोविंद शर्मा, नालागढ़ से विधायक कृष्णलाल ठाकुर।

जोगिंद्रनगर से विधायक गुलाब सिंह ठाकुर और जसवां-परागपुर से विधायक विक्रम ठाकुर ने रसोई गैस सब्सिडी नहीं लेने का फैसला लिया है। विधायकों का कहना है कि उनके सब्सिडी लेने से इंकार करने पर बीपीएल परिवारों को लाभ होगा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल।
विज्ञापन


विधायक सुरेश भारद्वाज, विधायक रणधीर शर्मा और पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडे ने बीते दिनों गैस सब्सिडी छोड़ने का फार्म भरा है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन की प्रबंधक मानसी डुल्लू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने प्रदेश के अन्य सक्षम उपभोक्ताओं से भी जरूरतमंद लोगों के लिए गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें