मंडी जिले के कमांद गोलीकांड मामले में चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारी मोहित चावला का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें एसपी स्टेट विजिलेंस साउथ रेंज शिमला में तैनाती दी गई है। थर्ड आईआरबी पंडोह में तैनात आईपीएस अधिकारी प्रेम ठाकुर को उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक मंडी लगाया है।
शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने 8 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 3 एसपी, एक एएसपी और 4 डीएसपी शामिल हैं। एसपी स्टेट विजिलेंस साउथ रेंज शिमला ओमपति जमवाल को कमांडेंट थर्ड आईआरबी पंडोह मंडी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छठी आईआरबी कोलर रमेश पठानिया को एएसपी सेकंड आईआरबी सकोह धर्मशाला में तैनाती दी गई है।
डीएसपी स्टेट विजिलेंस शिमला कमल किशोर को एसडीपीओ रोहडू, डीएसपी फर्स्ट बटालियन जुन्गा विद्या चंद को डीएसपी स्टेट विजिलेंस मंडी, एसडीपीओ रोहडू अमित ठाकुर को डीएसपी ट्रैफिक शिमला और डीएसपी ट्रैफिक शिमला दिनेश कुमार को डीएसपी फर्स्ट बटालियन जुन्गा में तैनाती दी गई है।