हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की फरवरी 2021 में प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। कोरोना संकट अगर दूर हो गया तो इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाकर परीक्षाएं ली जाएंगी। अगर हालात में सुधार नहीं आया तो पूर्व की तरह प्री बोर्ड परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही ली जाएंगी। मार्च में वार्षिक परीक्षाएं होने से पहले इन प्री बोर्ड परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों को तैयारियां करने का मौका मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साल 2020 से शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी प्री बोर्ड परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया था। इस साल पहली बार फरवरी में शिक्षा विभाग ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी।