फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambulance Workers Strike: हिमाचल में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी आज से 7 दिन की हड़ताल पर, मरीजों को होगी दिक्कत

Sun, 05 Apr 2026 10:24 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश में 5 से 11 अप्रैल तक 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सीटू के आह्वान पर यह हड़ताल बुलाई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कल से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। राज्य स्तरीय एंबुलेंस कांट्रेक्ट यूनियन ने राज्य स्तरीय हड़ताल की चेतावनी दी है। 5 से 11 अप्रैल तक 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल पांच अप्रैल शाम आठ बजे से शुरू होकर 11 अप्रैल सुबह आठ बजे तक चलेगी। हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


6 से 10 अप्रैल तक 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों का शिमला में 120 घंटे का दिन रात का महापड़ाव होगा। एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सीटू के आह्वान पर यह हड़ताल बुलाई है। एंबुलेंस कर्मियों में न्यूनतम वेतन, नौकरी सुरक्षा और बकाया भुगतान की मांग को  लेकर सुनवाई न होने से आक्रोश है। यूनियन के महासचिव बालकराम ने बताया कि हड़ताल का निर्णय मजबूरी में लिया है। सरकार को लिखित में 14 दिन पहले सूचित कर दिया है। कहा कि कंपनी की ओर से करीब 50 कर्मचारियों को बिना ठोस कारण नौकरी से निकाला गया है।

कर्मचारियों से मानसिक व प्रशासनिक प्रताड़ना की शिकायतें व वेतन विसंगतियां दूर नहीं हो रही हैं। कई बार मांगें उठाने के बावजूद सरकार और कंपनी ने अनदेखी की है। यूनियन ने दावा किया कि हड़ताल का नोटिस देने के बावजूद सरकार या कंपनी की ओर से बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में उन्होंने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें