फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रद्धालु ने माता चिंतपूर्णी के चरणों में चढ़ाया 11 तोले का सोने का छत्र

Sun, 05 Apr 2026 10:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता रानी के चरणों में 11 तोले का सोने का छत्र अर्पित किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दिल्ली के एक अन्य श्रद्धालु ने चढ़ाया पौना किलो चांदी का छत्र - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता रानी के चरणों में 11 तोले का सोने का छत्र अर्पित किया लेकिन अपना नाम नहीं बताया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार श्रद्धालु ने कुछ समय पहले माता चिंतपूर्णी के दरबार में विशेष प्रार्थना की थी। माता रानी की कृपा से जब उसकी मनोकामना पूरी हुई तो अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए वह अपने परिवार सहित मंदिर पहुंचा। छत्र की कीमत 16 लाख से अधिक बताई जा रही है। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालु परिवार ने विधिवत पूजा-अर्चना की और उसके बाद 11 तोले का सोने का छत्र मंदिर प्रशासन को भेंट किया। मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान के साथ इस स्वर्ण छत्र को माता रानी को समर्पित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार माता रानी को भेंट अर्पित करते रहते हैं। ऐसी भेंटें भक्तों की गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक हैं। माता श्री चिंतपूर्णी धाम में समय-समय पर इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि आज भी लोगों की धार्मिक आस्था और विश्वास उतना ही मजबूत है, जितना सदियों पहले हुआ करता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें