फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Ayodhya: अंब-अंदौरा स्टेशन से ट्रेन में 1250 श्रद्धालु अयोध्या रवाना

Mon, 05 Feb 2024 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,ऊना

सार

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। सोमवार सुबह छह बजे सोलह डिब्बों वाली ट्रेन में कुल 1250 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
अंब से राम भक्त अयोध्या रवाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। सोमवार सुबह छह बजे सोलह डिब्बों वाली ट्रेन में कुल 1250 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए। क्षेत्र से पहली बार अयोध्या जाने के लिए अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर विशेष ट्रेन का श्रद्धालुओं के साथ अनुराग ठाकुर, राजीव बिंदल ने राम भजन के साथ स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालु ट्रेन में भजन गाते हुए चढ़े।

विज्ञापन


अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से अयोध्या की दूरी 942.47 किलोमीटर है। सोमवार सुबह 6 बजे अंब से चली ट्रेन रात के लगभग सवा दो बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन में अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से 450, ऊना से 500 और कीरतपुर (बिलासपुर तथा अन्य साथ लगते क्षेत्र से आने वाले) से लगभग 300 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए। रेलवे के अंबाला डिवीजन के पीआरओ क्षितिज शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन के हर कोच में आईआरसीटीसी मैनेजर, हर कोच में ऑनबोर्ड हाउस कीपिंग स्टाफ और सुरक्षा के लिए आरपीएफ जवान की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह, रेलवे के अंबाला डिवीजन के डीआरएम बृजेश धर्माणी, एडीआरएम अंबाला मंदीप सिंह भाटिया, सीनियर डीसीएम नवीन कुमार, सीनियर डीएससी नितीश शर्मा, सीएमआई अजय कुमार मौजूद रहे।

राम भक्तों को रामलला का दर्शन करने का मिलेगा सौभाग्य : अनुराग
अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में वातावरण राममय हो चुका है। पांच सौ वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। राम भक्तों की वर्षों पुरानी प्रतिज्ञा पूरी हुई है। हिमाचल प्रदेश की देवभूमि से अयोध्या धाम के लिए पहली ट्रेन रामभक्तों के जत्थों के साथ रवाना हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मेरे संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को रवाना किया गया। राम भक्तों को रामलला का दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा।
विज्ञापन


 भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज सौभाग्यशाली दिन है, जब अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करने प्रदेश से पहली ट्रेन रवाना हुई है। ऊना जिला के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से यह गाड़ी रवाना करते हुए बड़ी खुशी हुई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में जब हरी झंडी दिखाई गई तो ऐसा लगा कि बरसों की तपस्या सफल हुई है। डाॅ. बिंदल ने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक सप्ताह तीन रेलगाड़ियां हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों को लेकर निकलें। सात फरवरी को ऊना से एक और ट्रेन जाने वाली है, वहीं 9 फरवरी को पठानकोट रेलवे स्टेशन से और 12 फरवरी को एक और ट्रेन हिमाचल प्रदेश से जाएगी। सोमवार को रवाना हुई ट्रेन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के श्रद्धालु निकले हैं। दूसरी ट्रेन में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र और तीसरी ट्रेन में मंडी संसदीय क्षेत्र के रामभक्त अयोध्या जाएंगे। ऊना जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक लंगर अयोध्या में लगाया है। वहां लगभग 1000 के करीब बिस्तर लगे हैं। इस प्रकार उनकी एक टोली हिमाचल प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल के नेतृत्व में कार्य कर रही है। इनके साथ ही पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर और एक पूरी टीम लगातार पंजीकरण करते हुए लोगों को भेजने और वहां पर रिसीव करके श्रीरामलला के दर्शन करवाकर वापस भेजने के काम में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें