फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी नए साल पर शहर को देगा ई-बसों का तोहफा

Mon, 24 Sep 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) नए साल पर शहर के लोगों को ई-बसों का तोहफा देने की तैयारी में है। 50 ई-बसों की खरीद के लिए एचआरटीसी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर की टेक्निकल बिड मंगलवार को खुलेगी। 30 सितंबर से पहले लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर दिया जाएगा। तीन महीने के भीतर शहर को ई-बसों की पहली खेप मिल जाएगी। नए साल पर शहर में एचआरटीसी की ई-बसें चलनी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन

फेम इंडिया स्कीम (फास्टर एडॉप्शन एंड मेन्यूफेक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) के तहत शिमला में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं। बसों की लंबाई सात मीटर और फ्लोर हाइट 900 एमएम निर्धारित की गई है। एचआरटीसी ऐसी ई-बसों को प्राथमिकता देगा जो कम समय में चार्ज हो जाएं और कम चार्जिंग में भी ज्यादा चलें। इसके अलावा हल्की बैटरी वाली बसों को अधिमान दिया जाएगा। बसों की खरीद को 60 फीसदी पैसा केंद्र सरकार और 40 फीसदी पैसा प्रदेश सरकार देगी। इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए भी केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी।

30 सितंबर से पहले जारी होगा एलओए : गुप्ता
फेम इंडिया स्कीम के तहत बसों की खरीद के लिए टाइम फ्रेम पहले से निर्धारित है। बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 25 सितंबर को टेक्निकल बिड खुलेगी। 30 सितंबर से पहले लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर दिया जाएगा। नए साल पर शहर में ई-बसें पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

- एचके गुप्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक, एचआरटीसी

ई-बसें चलने से हल होगी जाम की समस्या
शहर में जेएनएनयूआरएम-2 के तहत मिली नीले रंग की मिडी बसें चल रही हैं। नीली बसों की लंबाई नौ मीटर है, जिसके चलते ये बसें शहर की सड़कों पर जाम का कारण बन रही हैं। सर्कुलर रोड और न्यू शिमला में लंबी बसों से जाम की अधिक समस्या पेश आ रही है। नई सात मीटर लंबी ई-बसें चलने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

नीली और लाल बसें होंगी रिप्लेस
सात मीटर लंबी नई ई-बसें आने के बाद शहर में मौजूदा समय में चल रही नौ मीटर लंबी नीली बसें और खटारा हो चुकीं साढ़े सात मीटर लंबी लाल बसें रिप्लेस की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें