फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरी, फागू और छराबड़ा क्षेत्र के पानी के सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। टूरिस्ट सीजन के दौरान पर्यटन नगरी कुफरी, फागू और छराबड़ा में गंदे पानी की सप्लाई दी जा रही है। इन इलाकों के लिए आईपीएच के लंबीधार स्थित टैंक से पानी की आपूर्ति की जाती है। जिसके सैंपल फेल हो गए हैं।
आईजीएमसी से सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। अब दोबारा से टैंक के पानी से सैंपल भरे जा रहे हैं। निगम के अनुसार लंबीधार स्थित आईपीएच के इस टैंक के लिए चैड़ परियोजना से पानी की सप्लाई दी जाती है। बाद में टैंक से कुफरी, छराबड़ा और फागू इलाके के हजारों लोगों को पेयजल आपूर्ति होती है। सप्लाई बढ़ने पर ढली तक इसकी सप्लाई दी जाती है। लेकिन आजकल ढली की सप्लाई बंद है। नगर निगम ने 17 मई को इस टैंक से लोगों को सप्लाई होने वाले पानी के सैंपल लिए थे। जांच रिपोर्ट में यह पानी पीने लायक नहीं पाया गया है।
विज्ञापन


टूरिस्ट सीजन में पिलाया जा रहा गंदा पानी
पर्यटक नगरी में हो रहे गंदे पानी की सप्लाई को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं। इस क्षेत्र में होटलों, ढाबों की संख्या भी काफी है जिनके लिए इस टैंक से पानी दिया जाता है। वहीं, गंदे पानी की सप्लाई ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले गुम्मा परियोजना से आ रहे पानी के सैंपल भी फेल हो चुके हैं।

राष्ट्रपति निवास से लिए सैंपल ठीक
नगर निगम ने राष्ट्रपति निवास की रसोई और कल्याणी हेलीपैड से भी पानी के सैंपल भरे थे जो ठीक पाए गए हैं। निगम का कहना है कि राष्ट्रपति निवास के लिए मशोबरा से पानी की सप्लाई होती है। इसके टैंकों की सफाई कुछ दिन पहले ही करवा दी गई है।
विज्ञापन


टैंक की क्लोरीनेशन बढ़ाएंगे
टैंक से सोमवार सुबह दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। जब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक पानी की क्लोरीनेशन बढ़ाई जाएगी। कई बार सैंपल लेने में भी गड़बड़ी हो जाती है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। - धर्मेंद्र गिल, अधीक्षण अभियंता, ग्रेटर शिमला वाटर सर्कल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें