फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनर और पोस्टर लगाने पर दर्ज होगी एफआईआर, पेनल्टी लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वास भारद्वाज
विज्ञापन

शिमला। हिल्सक्वीन शिमला को संवारने के लिए नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है। अब लोग शहर में मनमाने तरीके से पोस्टर बैनर नहीं लगा सकेंगे। ऐसा करने वालों पर नगर निगम पेनल्टी लगाएगा और एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। शहर में नगर निगम की ओर से चिन्हित साइटों पर ही अब पोस्टर बैनर लगेंगे। नगर निगम प्रशासन ने शहर में 150 साइटें चिन्हित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को निगम आयुक्त की अगुवाई में संपदा शाखा की टीम ने बालूगंज, टूटु, क्रासिंग, विक्ट्री टनल, ओल्ड बस स्टैंड से होते हुए सर्कुलर रोड पर निरीक्षण कर साइटें फाइनल की। आयुक्त के साथ निगम के तहबाजारी निरीक्षक ओपी ठाकुर और वरिष्ठ सहायक अमर चंद मौजूद रहे।
नगर निगम सभी साइटें हिल साइड में चिन्हित करेगा। वैली व्यू प्रभावित न हो इसके लिए वैली साइड में साइटें चयनित नहीं होंगी। शहर भर में 150 साइटें चिन्हित करने के बाद निगम हाउस में प्रस्ताव लाया जाएगा। हाउस में सभी साइटों, उनके रेट और पेनल्टी को लेकर स्वीकृति की जाएगी।
विज्ञापन

---
मनमाने तरीके से पोस्टर लगाने वालों पर होगी सख्ती
शहर में मनमाने तरीके से पोस्टर बैनर नहीं लगने दिए जाएंगे। नगर निगम की ओर से चिन्हित साइटों पर ही पोस्टर लगाए जा सकेंगे। मनमानी करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्ती बरतेगा। पेनल्टी भी लगेगी और एफआईआर भी दर्ज होगी।
- जीसी नेगी, आयुक्त, नगर निगम
---
10 रुपये प्रति पोस्टर रेट का प्रस्ताव
नगर निगम प्रति पोस्टर 10 रुपये रेट रखने का प्रस्ताव बनाने जा रहा है। एक बाई एक के पोस्टर के एवज में प्रति पोस्टर दस रुपये लिए जाएंगे। मौजूदा समय में एक रुपये प्रति पोस्टर रेट है।
---
एमसी ने दर्ज करवाई तीन एफआईआर
बिना अनुमति निगम की संपत्ति पर पोस्टर बैनर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने तीन फर्मों पर एफआईआर दर्ज करवाई हैं। इन फर्मों से पेनल्टी वसूलने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

---
पीपीपी मोड पर डिजिटल स्क्रीन भी लगेंगी
नगर निगम ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर विज्ञापनों के लिए शहर के चयनित स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन लगाने की भी योजना बनाई है। मुख्य शहर सहित उपनगरों में ऐसे स्थानों पर जहां भीड़ भाड़ रहती है वहां यह स्क्रीन लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें