फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू की महिला कबड्डी टीम ने जमाई धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एचपीयू की महिला कबड्डी टीम ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में दूसरा और अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। टीम की सदस्य धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पुष्पा और ज्योति को सर्वश्रेष्ठ महिला कबड्डी खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

टीम शानदार प्रदर्शन पर कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने कोच गोपाल दास्टा, मैनेजर राजेंद्र सिंह और विवि के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम के निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा को बधाई दी। उन्होंने टीम की सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एचपीयू का देश भर में नाम रोशन किया है। ज्योति और पुष्पा साई खेल छात्रावास धर्मशाला में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन पर ही सर्वश्रेष्ठ रेडर और डिफेंडर का खिताब दिया गया है। दास्टा ने बताया कि प्रदेश विश्वविद्यालय की सभी खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा, हर मुकाबले में टीम ने विरोधियों को कड़ी टक्कर दी। एचपीयू की अखिल भारतीय स्तर तक हुई इस कबड्डी प्रतियोगिता में निधि कैप्टन रही, जबकि पुष्पा, ज्योति, भावना, गोपी, सुषमा, रीना, पूजा, विशाखा, नीलम, प्रीति टीम की सदस्य। पुष्पा राणा शिलाई से है, जबकि ज्योति सोलन के ढोल का जुब्बड़ की रहने वाली है। यह प्रतियोगिता महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में हुई।
एचपीयू की महिला कबड्डी टीम ने बीते वर्ष भी नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया था। इस बार भी एचपीयू की टीम ने वही पुरस्कार विजेता कई खिलाड़ी शामिल रहीं। इनमें पुष्पा, गोपी, निधि नीलम ज्योति भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल को मिला बेस्ट कोच का खिताब
महिला टीम के कोच गोपाल दास्टा को भी इस बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में बेस्ट कोच का खिताब देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें