फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा में सौ फीसदी एफडीआई से मिलेगा फायदाः राव इंद्रजीत सिंह

Wed, 22 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश फायदेमंद होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश फायदेमंद होगा। भारत भले ही रक्षा से संबंधित उपकरण तैयार करता हो लेकिन इनका डिजाइन बाहरी देशों का रहता था।
विज्ञापन


एफडीआई लागू होने से भारत में उपकरण तैयार करने के साथ-साथ डिजाइन भी अपने देश का होगा। उन्होंने कहा कि देश मैन्यूफैक्चरिंग हब बनेगा। इससे अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस योजना को जमीन पर उतराने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया भी पूरा होगा। रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शिमला के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में ये बातें कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हर व्यक्ति ने योग को अपनाया है। भारत के अलावा अन्य देश भी योग की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यही नहीं मुस्लिम देशों ने स्वस्थ रहने के लिए योग को तरजीह दी है। योग गुरु के तौर पर बाबा राम देव ने योग देश में प्रचार किया जबकि राजनीतिक दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को देश दुनिया में पहुंचाया है।

धूमल, बोले देश दुनिया में है योग
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश-दुनिया में योग को अपनाया जा रहा है। आगामी मानसून सत्र में भाजपा विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाएगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज, भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त और भाजपा के अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें