फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग टनल होकर लाहौल भेजे जाएंगे 100 लोग, बीआरओ ने लिया फैसला

Sat, 20 Apr 2019 10:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग(लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
रोहतांग टनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे जनजातीय इलाकों के लोगों के लिए राहत की खबर है। रविवार से रोहतांग टनल होकर लाहौल के लोगों की आवाजाही शुरू होगी। शनिवार देर शाम को चुनाव आयोग ने बीआरओ को रोहतांग टनल होकर लोगों की आवाजाही के लिए हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


ऐसे में रविवार को कुल्लू और मनाली से 100 लोग रोहतांग टनल होकर लाहौल रवाना किए जाएंगे। इसके लिए बीआरओ ने 100 लोगों को सोलंग नाला भेजने को कहा है। इन लोगों को दोपहर करीब एक बजे के बाद रोहतांग टनल से रवाना किया जाएगा।

चुनाव आयोग की अनुमति के बाद बीआरओ ने 50 लोगों को ले जाने की हामी भरी थी। लेकिन उपायुक्त लाहौल स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने बीआरओ को 50 की जगह 100 लोगों को भेजने की सिफारिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल के लोगों ने खुशी जाहिर की

इसकाे बीआरओ ने मानते हुए रविवार को कुल्लू और मनाली से 100 लोगों को भेजने की हामी भर दी है। टनल होकर आवाजाही से कुल्लू में फंसे लाहौल-स्पीति और पांगी के करीब 1000 लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, लाहौल में फंसे लोग कुल्लू भी आ सकेंगे।

उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शनिवार देर शाम को चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद बीआरओ ने रोहतांग टनल होकर लोगों की आवाजाही करने की हरी झंडी दे दी है।

उधर, लाहौल के लोगों में रोहतांग टनल होकर भेजने का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि हेलीकॉप्टर सेवा पिछले कई दिनों से बंद है । ऐसे में अभी तक कई जरूरतमंद लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर रोहतांग दर्रा को पैदल आर पार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें