फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग में 100 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती, करें तैयारी

Tue, 05 Jul 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश वन विभाग में जल्द कनिष्ठ कार्यालय सहायकों के 100 पदों पर भर्ती हो सकती है। विभाग ने इन पदों पर भर्ती की फाइल को वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेज दिया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद कैबिनेट में लाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश वन विभाग में ऑफिस स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए आला अधिकारियों ने कवायद शुरू की है। इसके तहत कनिष्ठ कार्यालय सहायकों के 100 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने 100 पदों पर भर्ती के लिए फाइल वित्त विभाग को भेजी है।

वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद फाइल को सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि वित्त विभाग से जल्द मंजूरी मिल जाए ताकि कैबिनेट से इजाजत लेकर रिक्तियां भरने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती भी है लाइन में

प्रदेश में फॉरेस्ट गार्डों की भर्ती प्रक्रिया भी अधर में अटकी हुई है। विभाग ने कुछ समय पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू तो की, लेकिन रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन रूल (आरएंडपी रूल) में बदलाव करने की वजह से भर्ती प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ गई।

अब आने वाले कैबिनेट मीटिंग में फारेस्ट गार्डों के 465 पदों पर भर्ती को भी मंजूरी मिल सकती है। साथ ही कनिष्ठ कार्यालय सहायकों के 100 पदों पर भर्ती को लेकर भी फैसला आ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें