हिमाचल सरकार पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 100 नई ईको ट्रैकिंग साइटें विकसित कर रही है। वन विभाग ने मंडी जिले में तैयार साइट का सफल ट्रायल भी कर लिया है। देश-विदेश के पर्यटक हर ट्रैकिंग साइट की बुकिंग व्हाट्सऐप पर करा सकेंगे।
इन साइटों में ट्रैकिंग का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की मदद के लिए स्थानीय गाइड तैनात होंगे। इसके अतिरिक्त पोर्टर, खानसामे, बुकिंग एजेंट और समन्वयक के तौर पर भी हर साइट में करीब 35 युवाओं को रोजगार मिलेगा। नौ ईको टूरिज्म सर्कल में इसे शुरू करने से सूबे के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।