फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा

Thu, 16 Oct 2014 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शिमला में तैनात 1193 कर्मचारियों और अधिकारियों को दीवाली से पहले महंगाई भत्ते की दस प्रतिशत किस्त जारी कर दी जाएगी। जनवरी से लेकर अगस्त माह तक का एरियर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में डाला जाएगा।
विज्ञापन


सीपीएफ के तहत तैनात कर्मियों को एरियर का नकद भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा निगम के पेंशनरों के बकाया वित्तीय लाभ भी जल्द जारी किए जाएंगे। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

पहली जनवरी 2014 से देय दस फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त का भुगतान अगले सप्ताह होना संभावित है। निगम के नियमित कर्मियों को जनवरी से अगस्त महीने का एरियर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जाएगा।
विज्ञापन


सीपीएस के तहत तैनात नगर निगम में तैनात कर्मियों को जनवरी से अगस्त तक की महंगाई भत्ते की किस्त नकद दी जाएगी। महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के लिए नगर निगम को 1.80 करोड़ खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें