फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में 10 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के एसपी भी बदले

Mon, 22 Jun 2026 06:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश सरकार ने सोमवार को चार जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, नूरपुर और देहरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदल दिए हैं। 
विज्ञापन
आईपीएस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को चार जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, नूरपुर और देहरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदल दिए हैं। सबसे बड़े कांगड़ा जिले की कमान एचपीएस अधिकारी कुलभूषण वर्मा को सौंपी गई है। उनके पास स्पेशल टास्क फोर्स का भी प्रभार रहेगा। अशोक रतन को कांगड़ा से बदलकर पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी लीव रिजर्व लगाया है। बिलासपुर के एसपी संदीप धवल को अब पुलिस जिला देहरा का जिम्मा सौंपा गया है। शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे।

विज्ञापन

स्टडी लीव से लौटीं इल्मा अफरोज को पुलिस जिला नूरपुर में एसपी लगाया है जबकि मयंक चौधरी को देहरा से हटाकर पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी लीव रिजर्व तैनात किया गया है। राज्य सरकार ने कुल आठ आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईजी अभिषेक दुल्लर लॉ एंड आर्डर का जिम्मा सौंपा है। वह सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण डरोह का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
विज्ञापन

डीके चौधरी को हमीरपुर में आईजी संचार एवं तकनीकी सेवा लगाया है। गौरवजीत सिंह अब एएसपी शिमला होंगे। एचपीएस अधिकारी रमन शर्मा को धर्मशाला में एसपी विजिलेंस पद पर तैनात किया है। मुख्य सचिव केके पंत की ओर से तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें