इसमें खिलाड़ियों को बाइचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 55,000 रुपये पंजीकरण फीस निर्धारित की है। स्कूल मीडिया कोऑर्डिनेटर ममता गुप्ता ने बताया कि बिशप कॉटन स्कूल शिमला में बाइचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल के सहयोग से 18 से 26 जून तक यह शिविर आयोजित किया जाएगा। यहां स्कूल में सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था होगी। फुटबाल प्रेमी शिविर में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। यह कार्यक्रम एक गहन खेल और आवासीय अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया है। इसमें हिमालय में स्थित भारत के सबसे प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में से एक में जीवन के साथ उच्च स्तरीय फुटबाल प्रशिक्षण भी शामिल है। प्रतिभागियों को पेशेवर प्रशिक्षण, आवास और भोजन, पौष्टिक भोजन और दिल्ली और चंडीगढ़ से आने-जाने की दी जाएगी। संवाद