फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में इतना सोना कि सन्न रह जाएंगे आप!

Sat, 09 Aug 2014 06:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में सरकारी नियंत्रण वाले 29 मंदिरों में 132 करोड़ का सोना मौजूद है। लोगों ने साढ़े चार क्विंटल से ज्यादा सोना और 158 क्विंटल चांदी चढ़ावे के तौर पर इन मंदिरों में चढ़ाई है।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी, नयनादेवी और ज्वालाजी मंदिरों में सबसे अधिक सोना चढ़ाया गया है। इन मंदिरों में पिछले तीन साल के दौरान 283 करोड़ रुपये नकद चढ़ावे के रूप में चढ़ाए गए ।

प्रदेश सरकार ने विधानसभा में विधायक आशा कुमारी के प्रश्न के उत्तर में शुक्रवार को ये जानकारी दी। हालांकि जानकारी अधूरी होने पर विधायक ने सरकार से फिर सूचना मांगते हुए सवाल को स्थगित करने का अनुरोध किया। स्पीकर ने इसे मान लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में 1.72 क्विंटल सोना

प्रदेश में सरकार के नियंत्रण में 29 प्राचीन मंदिर आते हैं। इन मंदिरों में 15 जुलाई 2014 तक श्रद्धालुओं ने चार क्विंटल 58 किलो, 363 ग्राम, 525 मिलीग्राम सोने का चढ़ावा चढ़ाया। इस की कीमत करीब 132 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ऊना के चिंतपूर्णी मंदिर में सबसे अधिक 1.72 क्विंटल सोना और 59.10 क्विंटल चांदी चढ़ाई गई। तीन साल के दौरान 84.03 करोड़ नकद चढ़े हैं। नयनादेवी में 1.58 क्विंटल सोना चढ़ाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें