फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पहली ऑनलाइन लोक अदालत में निपटाए जाएंगे 1.04 लाख मामले

Sun, 20 Nov 2022 11:11 AM IST
Krishan Singh पुष्पेंद्र वर्मा, शिमला

सार

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने पहली ऑनलाइन लोक अदालत में 1.04 लाख मामले निपटाने का लक्ष्य रखा है। प्राधिकरण ने इसके लिए सभी अदालतों में तैयारी पूरी कर ली है। सभी न्यायालयों में 27 नवंबर को इस ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने पहली ऑनलाइन लोक अदालत में 1.04 लाख मामले निपटाने का लक्ष्य रखा है। प्राधिकरण ने इसके लिए सभी अदालतों में तैयारी पूरी कर ली है। सभी न्यायालयों में 27 नवंबर को इस ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।  प्राधिकरण के सचिव प्रेम पाल रांटा ने बताया कि वाहन चालान और छोटे अपराधों को इस बार संबंधित आरोपी घर से ही निपटा सकेंगे। इसके लिए अभी तक 1,04,655 लोगों को एसएमएस के जरिये नोटिस भेज दिया गया है। ऑनलाइन लोक अदालत की सुविधा से लोगों को अदालत के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संबंधित अदालत की ई-कोर्ट वेबसाइट में ई-पेमेंट के नाम से लिंक दिया गया है।

विज्ञापन


इस अपराध के लिए जुर्माने की राशि भी दर्शाई जाएगी, जिसका वे ऑनलाइन ही भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सामा ऑनलाइन एजेंसी से समन्वय किया है। जिन लोगों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर अगर नोटिस नहीं पहुंचता है, वे संबंधित अदालत में जाकर अपना चालान भुगत सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 15100 पर अपनी शिकायत और जानकारी बढ़ा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जन जागरूकता के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेडियो पर जिंगल के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी से राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन


शिमला में सबसे अधिक मामले निपटाने का लक्ष्य 
अदालत                मामले 
शिमला                 23,268 
मंडी                    3,654
सोलन                  3,469 
कांगड़ा                3,399 
ऊना                    2,827 
हमीरपुर                 2,671
कुल्लू                   1,941
सिरमौर               1,778 
बिलासपुर             1,283
चंबा                      770
वाहन चालान         58,500

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें