फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: मौहल में 1,000 महिलाओं ने डाली महानाटी, सशक्तीकरण का दिया संदेश

Thu, 09 Mar 2023 10:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

ग्राम पंचायत मौहल में प्रकाश फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने पारंपारिक वेशभूषा में महानाटी डाली। कुल्लवी नाटी में करीब 1,000 महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। 
विज्ञापन
मौहल में महानाटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 1000 महिलाओं ने कुल्लवी नाटी डालकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। ग्राम पंचायत मौहल में प्रकाश फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में महानाटी डाली। कार्यक्रम में 50 से अधिक महिला मंडलों तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं, नाटी के अलावा मटका, कुर्सी दौड़ भी करवाई गई। कुर्सी दौड़ में यज्ञा ठाकुर ने पहला, गीता देवी ने दूसरा तथा सुलक्षणा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्कल नृत्य में पार्वती देवी पहले, शीला देवी दूसरे तथा वर्षा देवी तीसरे स्थान पर रही। प्रकाश फाउंडेशन के फाउंडर ओम प्रकाश ने कहा कि महिला दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और महानाटी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


वहीं, ग्राम पंचायत बड़ा भुईन में भी महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज दुर्गा वंदना के साथ किया गया। वहीं, माता तारा महिला मंडल कौहुधार, गणपति महिला मंडल, भुईन महिला मंडल, बरसोगी महिला मंडलों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च पाठशाला के मुख्याध्यापक प्रेम ठाकुर, अंजय कंवर, पंचायत प्रधान पुनम कंवर, उपप्रधान हरदयाल आदि उपस्थित रहे। उधर, भुट्टिको के सभागार में भी महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिक्षा को अनिवार्य बनाते हुए लड़कियों को निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया, जिसका परिणाम है कि महिलाएं वर्तमान में समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इस दौरान भुट्टिको अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर, विमला देवी, फूला देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें