फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्गुरु ही करा सकता है सद्कर्म : जसजीत

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आइस स्केटिंग ग्राउंड लक्कड़ बाजार में शुक्रवार को लखनऊ से पहुंचीं सच स्वरूप मां जसजीत ने प्रवचन किए। मां की अमृत वाणी का यह प्रवचन कार्यक्रम सुबह 10 से 2 बजे तक चला। यह कार्यक्रम मानव कल्याण आश्रम के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो रविवार तक चलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मां जसजीत ने ‘सद्कर्म ही पूजा’ पर प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि सच्ची पूजा ईश्वर से मन से जोड़ सकती है, तभी सद्कर्म भी किया जा सकता है। सद्गुरु ही वह नदी है जिससे ईश्वर को चाहने वाली बूंदें सागर (ईश्वर) में मिल जाती हैं। सद्गुरु ही सद्कर्म करा सकता है। मां जसजीत जी ने बताया कि हमें सुख तब मिलेगा, जब दूसरों को मुस्कराहट बांटें। आज का इंसान अपने दुख से ज्यादा दुखी नहीं होता लेकिन सामने वाले के सुख से दुखी जरूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें