मीरा बाई
सोलहवीं सदी की हिंदी कवयित्री मीराबाई की रचनाएँ आज भी चर्चित हैं। वो भक्तिकाल की सबसे चर्चित कवयित्री थीं, और श्रीकृष्ण की की परम भक्त थीं। उनके पदों में कृष्ण भक्ति की झलकती थी। मीराबाई का जन्म राजस्थान के पाली में हुआ था।
सुभद्रा कुमारी चौहान
भारत की सबसे लोकप्रिय कवयित्रियों में से एक सुभद्रा कुमारी चौहान हैं। उनकी कविता 'झांसी की रानी' बच्चे बच्चे को मुंह जुबानी याद रहती है। सुभद्रा कुमारी की कविताएं वीर रस की हैं। अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने अपनी लेखनी और कविताओं के जरिए आवाज बुलंद की, जिस कारण उन्हें कई बार जेल भी जान पड़ा। उनका जन्म निहालपुर गांव में हुआ था।
अमृता प्रीतम
अमृता प्रीतम एक उत्कृष्ट उर्दू और पंजाबी भाषा की लेखिका थीं। उनकी कविताओं में प्रेम, विरह और महिला अधिकारों के मुद्दे उजागर किए गए हैं। पंजाब के गुजरनवाला में जन्मी अमृता प्रीतम ने अपने करियर में 100 से ज्यादा किताबें और कविताएं लिखीं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।