फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में जन्मी इस नर्स को ब्रिटेन ने किया सम्मानित, मिला कोरोना क्रिटिकल वर्कर हीरो अवॉर्ड

Tue, 09 Jun 2020 09:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rija - फोटो : social media
विज्ञापन

पूरी दुनिया में कोरोना के मरीजो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। हजारो नर्स और डॉक्टर इन मरीजों का इलाज करने और उनकी सेवा में दिन रात लगे हैं। ऐसी ही एक नर्स को ब्रिटेन की सरकार सम्मानित करेगी। दरअसल, यूनाइटेड किंगडम के हार्लो टाउन में रिजा अब्राहम बतौर नर्स काम करती हैं। उन्हें कोरोना क्रिटिकल वर्कर हीरो अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। रिजा को इस सम्मान के लिए चुनने की वजह उनकी लगातार मरीजों के प्रति की गई सेवा है। उन्होंने अपनी डेढ़ साल की बच्ची को छोड़कर लगातार कोविड-19 के मरीजों की सेवा की है। 

विज्ञापन


 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
रिजा को जिस सम्मान से सम्मानित किया गया है। उसमें लिखा है कि उन्होंने कोविड-19 के बहुत ही गंभीर मरीजों की सेवा की है। साथ ही वो घर पर अपनी डेढ़ साल की बच्ची को छोड़कर उन्होंने मरीजो की बेस्ट तरीके से सेवा की है। मूंबई में जन्मी रिजा चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी राजन की बहू हैं। जो इस समय बस्तर, छत्तीसगढ़ में कोरोना नोडल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने सम्मान देते हुए बताया कि नर्स रिजा ने काम को काफी गंभीरता से किया और लोगों में कोरोना के लिए जागरुकता भी फैलाई।


 
विज्ञापन

रिजा के इस तरह काम के प्रति समर्पण को लेकर पति प्रतीक अब्राहम का कहना है कि इस चुनौती भरे समय में रिजा और उनके सहकर्मी आगे आकर मरीजों की सेवा में दिनरात लगे हुए हैं। वहीं उन्हें इस काम को करते हुए खुद के संक्रमित होने का डर है लेकिन फिर भी वो इस बात की परवाह नहीं कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें