फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 साल की दादी ने पूरा किया अपना सपना और बन गईं 'एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर'

Mon, 08 Jun 2020 08:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
हर किसी को अपनी जिंदगी में कुछ काम जरूर करना चाहिए। जिससे कि उसे खुशी मिले। 94 साल की दादी का जज्बा देख लोगों को सीख मिलती है कि अपना काम शुरू करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है। 94 साल की हरभजन कौर एक एंटरप्रेन्योर हैं और मिठाई बनाकर बेचती हैं। लेकिन ये दादी उस समय चर्चा में आ गईं थी जब आनंद मंहिद्रा ने ट्वीट कर उन्हें 'एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर' कहा।

 

विज्ञापन

harbhajan kaur - फोटो : social media
दरअसल, 94 साल की दादी ने एक बार अपनी बेटी से कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी एक पैसा नहीं कमाया। मां की बातों को सुन बेटी ने उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके नाम से शुरू किया एक ब्रांड। उनकी बेटी बताती है कि बचपन में हम लोग कभी बाहर का नहीं खाते थे। मां हमेशा तरह-तरह की डिश बनाती थीं। जिसमें से बेसन की बर्फी उनकी खासियत थी। बस बेटी ने इसी बेसन की बर्फी को बनाकर बेचना शुरू किया।


 
विज्ञापन

आनंद मंहिद्रा के ट्वीट की वजह से उनकी कहानी लोगों को पता चली। जिसके बाद लोगों ने इसे रीट्वीट करना शुरू कर दिया। दादी हरभजन कौर की कहानी हर किसी को प्रेरित करती है कि अपने सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती। आप जब चाहे इसे पूरा कर सकते हैं बस आपमें इसे पूरा करने का जज्बा होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें