फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goutam Adani: मिलिए गौतम अदाणी की पत्नी प्रीति अदाणी से, लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम

Wed, 18 May 2022 07:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गौतम अदाणी की पत्नी प्रीति अदाणी लाइमलाइट से दूर अपने फाउंडेशन के जरिए समाज सेवा के कार्यों में व्यस्त रहती हैं। प्रीति अदाणी डेंटल सर्जन हैं।
विज्ञापन
गौतम अडानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम अदाणी का नाम देश के सबसे अमीर बिजनेस मैन की लिस्ट में शामिल है। अदाणी परिवार की संपत्ति में पिछले कुछ समय में काफी इजाफा हुआ था। वहीं गौतम अदाणी भारत के अमीर शख्स में से एक बन गए थे। हालांकि उनका परिवार लाइमलाइट से काफी दूर रहता है। गौतम अदाणी की भी हर सफलता में उनके साथ उनकी पत्नी खड़ी रहती हैं। प्रीति अदाणी, जो सुर्खियों से कोसों दूर रहती हैं। 

विज्ञापन

प्रीति अदाणी - फोटो : ऑफिशियल वेबसाइट
अदाणी ग्रुप की नींव रखने के साथ ही प्रीति अदाणी ने अपने पति का साथ दिया। साल 1988 में गौतम अदाणी ने बिजनेस की शुरूआत की थी। जिसमे उनका साथ उनकी धर्मपत्नी ने बखूबी दिया। तभी तो आज ये कंपनी अंबानी समूह के बराबर खड़ी हो गई है। प्रीति अंबानी एक क्वालीफाइड डॉक्टर हैं। तो चलिए जानें प्रीति अदाणी के बारे में।
गुजराती परिवार में प्रीति का जन्म 1965 में हुआ था। उनका परिवार मुंबई में रहता है। पढ़ने में तेज प्रीति ने अहमदाबाद के गर्वनमेंट डेंटल कॉलेज से डेंटल सर्जरी में ग्रेजुएशन किया है। गौतम अदाणी से शादी के बाद भी प्रीति ने अपने काम को जारी रखा। इसके साथ ही उन्होंने समाज सेवा का काम भी शुरू किया। जिसमे उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। प्रीति अदाणी ने ट्वीट कर सोशल इम्पैक्ट एजुकेशन के लिए एफएलओ अवॉर्ड मिलने पर शुक्रिया अदा किया था। 
विज्ञापन

साल 2009 में प्रीति अदाणी को सोशल वर्क के लिए जीएलएस यूनिवर्सिटी अहमदाबाद से डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। प्रीति अदाणी ने दो सदस्यों के साथ अदाणी फाउंडेशन की नींव रखी। जो समाज सेवा का काम करता है। भारत के 19 राज्यों में ये अदाणी फाउंडेशन 2300 गांवों की देखरेख करता है। प्रीति अदाणी का ये फाउंडेशन गरीबी. शिक्षा, कुपोषण जैसी समस्याओं पर कई सारे कार्यक्रम चलाता है। इसके साथ ही एक कार्यक्रम सक्षम चलाया जाता है। जो लोगों की स्किल डेवलपमेंट पर काम करता है। गुजरात में शिक्षा को लेकर काम करने वालों में प्रीति अदाणी का ना काफी अहम है जो पिछले कई सालों से इस फील्ड में काम कर रही हैं। 
प्रीति अदाणी किसी भी त्रासदी के बाद तेजी से काम कर लोगों को मदद पहुंचाती हैं। गुजरात में भीषण भूकंप 2001 के बाद प्रीति अदाणी ने डीएवी स्कूल खोल बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का काम किया था। जिसे भारत सरकार से भी सराहना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें