फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था स्पेशल: काउंटर से नहीं एजेंसी से बुक होगा ट्रेन का टिकट, गणतंत्र दिवस के बाद होगी शुरू

Wed, 24 Jan 2024 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता व भोजन आईआरसीटीसी की तरफ से दिया जाएगा। धार्मिक मामला होने के चलते शुद्ध शाकाहारी भोजन ही उपलब्ध कराया जाएगा। चाय, नाश्ता और भोजन की कीमत ट्रेन की बुकिंग में ही शामिल होगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के लिए विशेष तौर पर चलाई जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों का टिकट रेलवे के काउंटर से नहीं, बल्कि बुकिंग कराने वाली एजेंसी की तरफ से मिलेगा। आईआरसीटीसी की तरफ से सूची के अनुसार श्रद्धालुओं को इस ट्रेन में प्रवेश दिया जाएगा। ट्रेन का स्टापेज भी बुकिंग व सुविधा के अनुसार किया जाएगा। उम्मीद है कि एनईआर की पहली ट्रेन 30 तारीख को गोरखपुर से गुजरेगी।

विज्ञापन


श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले यह चर्चा आम है कि भाजपा के सभी जन प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को अयोध्या का दर्शन-पूजन कराएंगे। इससे पहले खबर आई थी कि रेलवे के हर जोन से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का संचालन आईआरसीटीसी की तरफ से भारत गौरव ट्रेन की तर्ज पर किया जाएगा।

भारत गौरव ट्रेन देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाती है और उन्हीं यात्रियों को लेकर वापस भी आती है। इसी तरह से आस्था स्पेशल ट्रेन भी अपने रूट पर श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जाएगी और वहां दर्शन-पूजन के बाद अगले दिन लेकर लौटेगी। हाबड़ा और अरुणाचल की तरफ से आने वाली ट्रेनों का संचालन गोरखपुर के रास्ते होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जमकर हुई आतिशबाजी फिर हवा में घुल गया काला जहर


 

विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि अभी तक जो चर्चा है उसके अनुसार ट्रेन को कोई एक एजेंसी बुक कराएगी। मान लिजिए कि हाबड़ा से किसी ने ट्रेन की सभी सीटों के लिए बुकिंग करा ली तो फिर ट्रेन रास्ते में केवल अपने मेंटेनेंस कारणों की वजह से रुकेगी। पूरे रास्ते इसमें किसी दूसरे यात्री को चढ़ने-उतरने का मौका नहीं मिलेगा। इन यात्रियों की पूरी लिस्ट भी ट्रेन बुकिंग कराने वाले को आईआरसीटीसी को सौंपनी होगी। इन लोगों को परिचय पत्र के आधार पर ट्रेन में प्रवेश दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से अयोध्या रवाना हुई रामरथ बस, तीन घंटे में श्रद्धालुओं को पहुंचाएगी रामनगरी

भोजन, चाय और नाश्ता भी मिलेगा
आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता व भोजन आईआरसीटीसी की तरफ से दिया जाएगा। धार्मिक मामला होने के चलते शुद्ध शाकाहारी भोजन ही उपलब्ध कराया जाएगा। चाय, नाश्ता और भोजन की कीमत ट्रेन की बुकिंग में ही शामिल होगी। इसलिए श्रद्धालु यात्रियों को अधिक दिक्कत नहीं होगी। माना जा रहा है कि यह ट्रेन 25 तारीख के बाद कभी भी शुरू हो सकती है। चर्चा है कि गोरखपुर के रास्ते अयोध्या तक पहली ट्रेन 30 जनवरी को आजमगढ़ से चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें