फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दिन पैदा हुए बेटे का नाम रखा रामजी, लोगों में खुशी की लहर

Tue, 23 Jan 2024 12:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों ने भी अपने स्तर से तैयारी की थी। तमाम ऐसे लोग थे, जिन्होंने अपने घर की गर्भवती के प्रसव के लिए भी डेट ले रखा था। इसके अलावा तमाम ऐसी महिलाएं भी थीं, जिनकी डेट सामान्य रूप से ही 22 तारीख थी।
विज्ञापन
22 जनवरी को पैदा हुए बच्चों का नाम रखा राम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन कई परिवारों में दोहरी खुशी आई। अकोलहा की रहने वाली गर्भवती संजू यादव ने अस्पताल गेट पर वाहन में ही शिशु को जन्म दिया, जिसका नाम घरवालों ने श्रीराम रख दिया। वहीं मेडिकल काॅलेज में जन्मे बच्चे का नाम भी घर वालों ने रामजी रखा।
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों ने भी अपने स्तर से तैयारी की थी। तमाम ऐसे लोग थे, जिन्होंने अपने घर की गर्भवती के प्रसव के लिए भी डेट ले रखा था। इसके अलावा तमाम ऐसी महिलाएं भी थीं, जिनकी डेट सामान्य रूप से ही 22 तारीख थी। जिला महिला चिकित्सालय में सात महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती कराई गई थीं, जिसमें से तीन का सामान्य और चार का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया।

इसे भी पढ़ें: 'रामरथ' कराएगी अयोध्या दर्शन, देना होगा बस यह मामूली शुल्क
विज्ञापन


गोला क्षेत्र के अकोलहा की रहने वाली संजू यादव को परिजन किसी वाहन से लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में ही इन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी। सुबह 8:26 बजे अस्पताल गेट पर ही उन्होंने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। अस्पताल की महिला कर्मियों ने बाहर आकर जच्चा-बच्चा को वार्ड में पहुंचाया। दोनों स्वस्थ हैं। घर वालों ने बच्चे का नाम श्रीराम रखा है। इसके अलावा चार महिलाओं का सिजेरियन हुआ, जिसमें से दो ने बेटा व दो ने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दो महीने के लिए अयोध्या शिफ्ट हुई स्पाइसजेट की उड़ान, गोरखपुर से दिल्ली जाती थी यह फ्लाइट

इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर एक में बेड नंबर 11 पर भर्ती कुशीनगर जिले के देवरिया बाबू निवासी बलराम मौर्य की पत्नी रितिका ने पुत्र को जन्म दिया। पेशे से गणित के शिक्षक बलराम ने अपने पुत्र का नाम रामजी रखा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें