मानव श्रृंखला बनाकर देंगे एकता का संदेश
माघ मेला क्षेत्र में भगवान राम की भव्य आकृति की प्रदर्शनी लगाने के साथ ही एबीवीपी की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश भी दिया जाएगा। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन की गाथा को भी दिखाया जाएगा।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन संगम तट पर जगमगाएंगे 5,100 दीप
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन, 22 जनवरी को संगम तट पर 5,100 दीप जलाए जाएंगे। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा, प्रयागराज की शनिवार को बक्शी बांध स्थित कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी को शाम चार बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मां गंगा की आरती की जाएगी। बड़ी संख्या में दीप जलाकर भगवान राम के चरणों में अर्पित करेंगे। इस उत्सव में संत महात्माओं समेत अन्य लोग शामिल होंगे। बैठक में सुभाष पांडेय, चंद्रनाथ चकहा, मधु, बनवारी लाल पाठक, श्रवण कुमार शर्मा, राजेंद्र पालीवाल, माधवानंद शर्मा, अमितराज वैद्य, अनूप त्रिपाठी आदि ने हिस्सा लिया।