अयोध्या के बाद काशी विश्वनाथ जाने की तैयारी
नारायण वैष्णव ने बताया कि 12 दिसंबर को अपनी यात्रा शुरू की थी। करीब 800 किलोमीटर लंबी यात्रा को 40 दिन में पूरा करने की योजना थी। लेकिन प्रतिदिन 25 से 27 किलोमीटर चलने के कारण यह 26 दिनों में ही 600 किमी की यात्रा पूरा कर चुके हैं। कहा कि शायद भगवान के दर्शन 40 दिन से पहले ही हो जाएंगे।
मनोज साहू कहते हैं कि उनकी यात्रा का उद्देश्य युवाओं को इस ऐतिहासिक पल के प्रति जागरूक करना है। बताया कि यात्रा सफलता पूर्वक पूरी करने के बाद वह काशी विश्वनाथ पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन भी करेंगे। इनका कहना है कि भगवान शिव प्रभु श्रीराम के आराध्य हैं। बिना शिवजी के दर्शन के रामलला का दर्शन अधूरा रह जाएगा।