Sashtang Asthanga Pranama: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब पूजन समाप्त हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के सामने साष्टांग प्रणाम करते हुए दिखे। क्या आप जानते हैं कि मंदिरों में साष्टांग प्रणाम क्यों किया जाता है? दरअसल ये एक प्रकार की योग मुद्रा है जिसका एक बड़ा अर्थ है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। साष्टांग या दण्डवत प्रणाम हिन्दू धर्म में सबसे सर्वश्रेष्ठ नमस्कार माना जाता है। यह सूर्य देव को प्रणाम करने का एक चरण भी है जिसमें व्यक्ति अपने शरीर के अष्ट अंगों के द्वारा धरती को स्पर्श करता है।