फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे राम : रामलला के लिए हाजी असलम ने भेजे गर्म कपड़े, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

Wed, 10 Jan 2024 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कपड़ा व्यवसायी हाजी असलम ने रामलला के लिए रेशम के गर्म कपड़े तैयार किए हैं। उनका है कि जितने राम सबके हैं उतने ही मेरे भी हैं। वह अयोध्या जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है। 
विज्ञापन
रामलला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस के रहने वाले हाजी असलम ने भगवान राम के लिए गर्म वस्त्र भेंट गिया है। कपड़ा व्यवसायी असलम कहते हैं कि राम जितने सबके हैं उतने उनके भी हैं। यह सौभाग्य की बात है कि भगवान के लिए रेशम की शाल अर्पित करने का मौका मिला है। उन्हें अयोध्या जाने का निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन अगर निमंत्रण मिलता है तो वह अयोध्या जरूर जाएंगे। 

विज्ञापन


इसी तरह रामलला का वस्त्र रखने के लिए आठ आलमारियां तैयार की गई हैं। नैनी के कारोबारी अर्पित तिवारी की ओर से तैयार की गई इन आलमारियों को मंगलवार की शाम बड़े हनुमान मंदिर में सविधि मंत्रोच्चार के साथ अभिसिक्त किया गया।

बड़े हनुमान मंदिर और बाघंबरी गद्दी मठ के महंत बलवीर गिरि की मौजूदगी में आलमारियों की पूजा की गई। महंत बलवीर गिरि की ओर से इन आलमारियों को अयोध्या भेजने की तैयारी की गई है, ताकि उनमें प्रभु श्रीराम का वस्त्र रखा जा सके। इसके लिए उन्होंने अयोध्या के पुजारियों के साथ ही ट्रस्ट बोर्ड के कुछ पदाधिकारियों से संपर्क साधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें