हापुड़ से 1950 किलोग्राम देसी घी अयोध्या के लिए रवाना
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम संदीप कुमार ने मंगलवार को एक डेरी से निशुल्क 130 टिन अर्थात 1950 किलोग्राम देसी घी के वाहन को अयोध्या के लिए रवाना किया है। यह घी 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में भगवान श्रीराम की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में पूजा अर्चना में इस्तेमाल किया जाएगा। इस अवसर पर डेरी निदेशक सुनीता दीक्षित, राहुल दीक्षित, प्रबंधक हरीश मित्तल समेत अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।