फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हर ओर गूंज रहा...मेरे राम आएंगे, अमर उजाला के कार्यक्रम से जगमगाया हरदोई, अलग-अलग स्थानों पर भव्य दीपोत्सव

Sun, 21 Jan 2024 11:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पांच सदी की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद प्रभु राम अपने धाम में विराज रहे हैं। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार हर कोई बनना चाहता है। इसी क्रम में  अमर उजाला की ओर से हरदोई जनपद के अलग-अलग छह स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
राम के मंदिर में विराजित होने की खुशी में जगमगाया हरदोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच सदी के संघर्ष के बाद प्रभु श्रीराम 22 जनवरी को अयोध्या में अपने मंदिर में विराजमान होंगे। राम सबमे हैं और राम सबके हैं...की भावना के साथ अमर उजाला की ओर से हरदोई जनपद के अलग-अलग छह स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपोत्सव के दौरान लोगों ने जयश्रीराम के नारे लगाए, तो अमर उजाला के इस आयोजन की सराहना भी खुले मन से की।

विज्ञापन

गंगा किनारे का राजघाट हो या फिर पौराणिक हत्याहरण तीर्थ, संडीला का शीतलामाता मंदिर सरोवर हो या फिर शाहाबाद का नर्मदा ताल। हर जगह दीये जगमगा रहे थे और श्रद्धालु यह एहसास कराने की कोशिश कर रहे थे कि प्रभुराम की अगवानी में पहले से ही दीप जलाकर उजाला कर दिया है। कोथावां विकास खंड के हत्याहरण तीर्थ पर 2100 दीये जलाए गए।
क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने यहां दीपोत्सव का शुभारंभ पूजन और दीप जलाकर किया। एक साथ बड़ी संख्या में दीये जलने से अद्भुत छटा बिखरी। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद शुक्ला, बेनीगंज कोतवाल उमाकांत दीपक, प्रधान कपिल सिंह, राम प्रताप, रिंकू सिंह, गणेश मिश्रा, सोनू राठौर, निर्मल सिंह, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे। संडीला में शीतला माता मंदिर सरोवर में दीपोत्सव मनाया गया।

विज्ञापन

51 किलो हलुवे का प्रसाद भी वितरित किया गया
राम दरबार की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित हुए और फिर 11 हजार दीप जलाकर सरोवरको जगमग किया गया। यहां 51 किलो हलुवे का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बाबा, सुनीता राठौर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, डॉ. विभा सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी, अतुल तिवारी, आलोक अस्थाना, रमन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

नर्मदेश्वर सरोवर और टेढ़ेश्वरनाथ मंदिर परिसर में दीपोत्सव
संडीला शैक्षिक एवं विकास समिति का विशेष योगदान रहा। शाहाबाद में नर्मदेश्वर सरोवर और टेढ़ेश्वरनाथ मंदिर परिसर में दीपोत्सव आयोजित किया गया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर, स्वामी प्रमोदानंद गिरि और कात्यायनी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि ने मंत्रोच्चार के बीच दीये जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।

भजन सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया
एक साथ कई हजार दीये जलने से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस दौरान डा. मुरारीलाल गुप्ता, चंद शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, प्रभाकर वाजपेयी, सतीश राठौर, अनुज अवस्थी आदि मौजूद रहे। यहां भजन संध्या भी हुई। संजय मिश्रा, ध्रुव नारायण मिश्रा, बिंदल मिश्रा और कार्तिक बांगा ने भजन सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया।

धोबिया आश्रम में मंत्रोच्चारण कर दीप प्रज्ज्वलित कराए
पिहानी के धोबिया आश्रम में आयोजित दीपोत्सव में माता भगवती देवी ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी प्रियंक दीक्षित और आश्रम के महंत स्वामी नारायणनंद महाराज ने रामलखन सविता, अरविंद राठौर और विपुल मिश्रा के साथ मंत्रोच्चारण कर दीप प्रज्ज्वलित कराए। यहां धोबिया के प्रधान प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, श्रेया, बाल विकास एवं महिला ससेवा संस्थान के मनेाज मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, प्रदीप अवस्थी, डा. मुजाबिर जैदी, नीरज सिंह, एबीवीपी के अनुराग शुक्ला, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

गंगा किनारे राजघाट पर भी आयोजन
गंगा किनारे राजघाट पर हुए दीपोत्सव में मिश्रिख के सांसद अशोक रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े प्रमोद कुशवाहा, जयरतन द्विवेदी, विद्यारत्न द्विवेदी, प्रवीण सिंह, उत्तम कुमार, आकाश तिवारी, खुशीराम यादव, रमेश तिवारी के साथ वन विभाग के बीट प्रभारी अवनीश कुमार और जयपाल भी मौजूद रहे।

हर ओर गूंज रहा...मेरे राम आएंगे
पांच सदी की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद प्रभु राम अपने धाम में विराज रहे हैं। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार हर कोई बनना चाहता है। शायद यही वजह है कि अपने सामर्थ्य के अनुसार हर कोई कुछ न कुछ आयोजन कर रहा है। हर कोई अपना गिलहरी योगदान भव्य रामोत्सव में देना चाहता है। शहर के सरकुलर रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी तेज हो गई है। मंदिर की साज सज्जा भी की जा रही है।
विज्ञापन

जय श्रीराम का उद्घोष गूंजता रहा
हर घर में दिए जलाने की कोशिश है। महात्मा गांधी मार्ग पर दीये खरीदते लोग भी उत्साह में नजर आते हैं। बाबा मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित और संदीप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, सभासद अमित त्रिवेदी रानू आदि मौजूद रहे। शहर में आरएसएस के विभाग प्रचारक कौशल किशोर की मौजूदगी में राम भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली। खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी पूरे रेलवेगंज में घूमी। यहां जय श्रीराम का उद्घोष गूंजता रहा। कार्यक्रम में हर्षवर्धन सिंह, संजीव खरे, विशाल, विनय पांडेय, रिषभ अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें