हरिद्वार जाते हुए घर पहुंच गए परमहंस
राजबहादुर के अनुसार राम मंदिर आंदोलन के दौरान हरिद्वार जाते हुए परमहंस बीर सिंह के आवास पर पहुंचे थे। पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बताते हैं, बीर सिंह कहते थे कि अगर जज पैसा ले लेगा, तो बेड़ा गर्क हो जाएगा।
राय साहब के परिवार ने लिखी नई इबारत
दूधली के ठाकुर लेखपाल सिंह अंग्रेजी शासन में राय साहब के नाम से मशहूर हुए। वह ग्रामीण क्षेत्र के पहले स्नातक थे। अंग्रेजी हुकूमत में पटवारी भर्ती होकर कलक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके पांच पुत्रों में बीर सिंह सबसे छोटे थे। दूसरे ब्रह्म सिंह किसान, तीसरे बीबी सिंह ब्रिटिश काल में आईसीएस अफसर रहे। चौथे दुर्गा सिंह कृषि इंस्पेक्टर और पांचवें चंद रूप सिंह सरकारी नौकर थे। न्यायाधीश बीर सिंह के बेटे केके सिंह तत्कालीन फैजाबाद में जिला जज भी रहे।